सिंहस्थ कुंभ से लौट रहे श्रद्घालुओं की स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 3 मरे

उज्जैन, 22 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में सिंहस्थ कुंभ में स्नान के बाद लौट रहे श्रद्घालुओं की स्कॉर्पियो की बस से टक्कर हो गई, जिससे स्कॉर्पियो में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना शनिवार को देर रात हुई।

नागदा पुलिस थाने ने रविवार को बताया कि आलोट निवासी कुछ लोग सिंहस्थ कुंभ के तीसरे शाही स्नान में हिस्सा लेने के बाद शनिवार देर रात लौट रहे थे, तभी महिदपुर मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही यात्री बस से उनकी स्कार्पियो की टक्कर हो गई। इस हादसे में दिनेश पोरवाल, रामकुमार और ईश्वर गारी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए उज्जैन जिला अस्पताल ले जाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493