छात्राओं को आगे बढ़ते देखकर खुश हूं : मोदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अलग-अलग परीक्षाओं में सफलता पाने वाली छात्राओं को बधाई दी और कहा कि वह ‘छात्राओं को आगे बढ़ते देखकर खुश हैं।’

मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में कहा, “परीक्षाओं में नंबर पाने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई हो। छात्राओं को चमकते या आगे बढ़ते देखकर खुश हूं।”

मोदी ने मध्य प्रदेश निवासी गौरव नामक छात्र का जिक्र किया, जिसे 89 प्रतिशत नंबर मिले लेकिन उसका परिवार इससे खुश नहीं है, क्योंकि वे चाहते थे कि वह 90 प्रतिशत नंबर लाए।

मोदी ने गौरव को दिए अपने संदेश में कहा, “मैंने तुम्हारा पत्र पढ़ा और मुझे यकीन है कि यहां तुम्हारे जैसे और भी होंगे।”

उन्होंने सभी अभिभावकों व संरक्षकों से अपने बच्चों के परीक्षा परिणाम को ‘संतोष भाव से स्वीकार करने और उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया।’

उन्होंने गौरव का जिक्र करते हुए कहा, “हर चीज में नकारात्मकता क्यों ढूंढी जाए? बेहतर होता कि तुम्हारे आसपास मौजूद हर कोई तुम्हारे नंबरों का जश्न मनाता।”

मोदी ने परीक्षा में असफल रहे विद्यार्थियों के लिए दिए संदेश में कहा, “जिंदगी यहां रुकती नहीं है। करने के लिए बहुत कुछ है।”

उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी सफलता का लुत्फ उठाने और उनसे अवसर निकालने की अपील की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493