उप्र : पूर्व प्रधान का कटा सिर तालाब से बरामद

पूर्व प्रधान 60 वर्षीय लालमोहर की 20 मई को गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने उनका धड़ छोड़ दिया था, लेकिन सिर अपने साथ ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने सिर को खोजने के लिए काम्बिग शुरू की थी। साथ ही गांव का माहौल खराब न हो, इस वजह से पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था।

पुलिस के मुताबिक, लालमोहर का सिर उनके गांव मदनपुर से कुछ दूर स्थित एक पोखरे से बरामद किया गया है। पुलिस इलाके भर के नदी-नालों में जाल डालकर सिर को तलाश रही थी।

उधर, लालमोहर के भाई रामसमुझ समेत अन्य परिजनों ने सिर विहीन शव का दाह-संस्कार करने से इनकार कर दिया था। इससे गांव में माहौल गर्म था। परिजनों का कहना था कि जब सिर ही नहीं है, तो मुखाग्नि कैसे दी जाएगी और बिना मुखाग्नि के दाह-संस्कार अशुभ है।

बहरहाल, सिर बरामद होने से मदनपुर गांव का माहौल शांत है, चार नामजद हत्यारे फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493