बिहार में नक्सलियों ने 3 की गला रेतकर हत्या की

जमुई, 23 मई (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले के चकिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अज्ञात हथियारबंद नक्सालियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में तीन लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, चकिया के गादी गांव में 20-25 की संख्या में आए नक्सलियों ने तीन लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी। घटनास्थल से पुलिस ने एक पर्चा बरामद किया है, जिसमें मारे गए दो लोगों के पुलिस से मिले होने और नक्सलियों के छिपने वाले ठिकानों के बारे में जानकारी देने का अरोप लगाया गया है।

मृतकों की पहचान चकिया थाना गादी गांव के निवासी टीपन मंडल तथा झारखंड के गिरीडीह निवासी मुकेश राज और योगेन्द्र तुरी के रूप में की गई है।

मृतक मुकेश राज एवं योगेन्द्र तुरी को गिरिडीह से अगवा कर नक्सली गादी गांव अपने साथ लेकर आए थे। तुरी भेलवाघाटी थाना में पुलिस चौकीदार था।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि बिहार और झारखंड की पुलिस के समन्वय बनाकर सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493