श्रीनगर में आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी निहत्थे थे (लीड-1)

श्रीनगर, 23 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में सोमवार को आतंकवादियों के हमले का निशाना बने दो पुलिसकर्मी हमले के वक्त निहत्थे थे और यातायात का संचालन कर रहे थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने जब दो पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बनाया, तब वे दोनों निहत्थे थे और भीड़भाड़ के समय में यातायात का संचालन कर रहे थे।”

आतंकवादियों ने श्रीनगर के जदीबल इलाके में मिलों के पास सोमवार सुबह एक सहायक सब इंस्पेक्टर और एक हवलदार की हत्या कर दी।

स्थानीय पुलिस को भीड़भाड़ के समय में यातायात संचालन करने का जिम्मा सौंपा गया है, जिससे शहर की ज्यादातर सड़कों पर भीड़ कम हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493