कांगोई नागरिक की हत्या मामले में एक और गिरफ्तार

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने कांगोई नागरिक की हत्या के मामले में सोमवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। ऑटो रिक्शा को किराए पर लेने को लेकर हुए झगड़े में पिछले दिनों कांगोई नागरिक मसोंडा केटाडा ओलिवियर की यहां हत्या कर दी गई थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी प्रकाश की गिरफ्तारी सुबह में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से हुई। वह पेशे से ड्राइवर है।

अधिकारी ने कहा कि इससे पहले हत्या की घटना के कुछ ही घंटों बाद शनिवार को मोबिन आजाद सैफी को गिरफ्तार किया गया था।

सैफी पहले भी आपराधिक मामले में संलिप्त रहा है।

एक अन्य आरोपी मुकेश अब भी फरार है। वह पहले ठगी के मामले में शामिल था।

सभी तीनों आरोपी दक्षिणी दिल्ली के मेहरौली और छतरपुर इलाकोंमें रहते हैं।

दक्षिणी दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में देर शुक्रवार को ओलिवियर (29) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। ओलिवियर के सिर में एक पत्थर लगा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

तीनों आरोपी- सैफी, मुकेश और प्रकाश उसी ऑटो रिक्शा में यात्रा करने की जिद्द कर रहे थे, जिसे ओलिवियर किराए पर ले रहा था। इन लोगों के बीच हो रही कहासुनी हिंसक हो गई, जिससे पीड़ित पर जानलेवा हमला हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493