लखनऊ, 24 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार देर रात आंधी और बारिश के बाद मंगलवार सुबह तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप से राहत मिलेगी। तेज हवाएं चलेंगी। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर में 22 डिग्री, गोरखपुर में 24 डिग्री, झांसी में 25 डिग्री, इलाहाबाद में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath