कस्बे के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि यादनार सीन कंपनी के स्वामित्व वाली यह खदान हपकान कस्बे में स्थित है, जिसमें मौजूद मिट्टी का ढूह सोमवार रात ढह गया।
अधिकारी ने कहा कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त पीड़ित उस ढेर में हरिताश्म पत्थर ढूंढ़ रहे थे।
एक स्थानीय आपात कर्मी ने कहा कि लापता लोगों के मारे जाने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि आपात कर्मियों के लिए लापता लोगों को ढूंढ़ना बेहद कठिन है, क्योंकि उन्हें बचाने के लिए कोई मशीन नहीं है। लापता लोगों को ढूंढ़ते समय मंगलवार सुबह भी एक छोटा-सा ढूह ढह गया।
dharmpath.com dharmpath