श्रीनगर, 25 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर राज्य के कुपवाड़ा जिले से मंगलवार रात अगवा किए गए एक नागरिक को अलगाववादी आतंकवादियों ने बुधवार को मौत के घाट उतार दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आतंकवादियों ने आज (बुधवार) सुबह राजवर के जंगलों में एक नागरिक की हत्या कर दी, जिसकी पहचान लियाकत अली चटवाल के रूप में हुई है।”
अधिकारी ने कहा, “उसे मंगलवार रात वटसार गांव से अपहृत किया गया था, जहां वह अपनी बहन से मिलने गया था।”
अधिकारी ने कहा कि हत्या की जांच शुरू कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath