बिहार में चिकित्सक के अपहरण का प्रयास, कंपाउंडर को गोली मारी

पटना, 25 मई (आईएएनएस)। पटना के दुल्हिन बाजार थाना के समीप अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार रात नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) के चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार झा की कार पर गोली चलाई तथा उनके अपहरण का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, डॉक्टर पालीगंज स्थित निजी क्लिनिक बंद कर अपनी कार से कंपाउंडर पनसुही निवासी राजीव शर्मा व ड्राइवर मिथिलेश कुमार के साथ पटना लौट रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार छह अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी कार रोक ली। इस दौरान बदमाशों ने डॉक्टर को कार से खींचने की कोशिश की। कामयाब नहीं होने पर उन्होंने गोली चला दी, जिसमें कंपाउंडर जख्मी हो गया।

डॉक्टर किसी तरह वहां से पुलिस थाना की ओर भागे। बदमाशों ने कार चालक के सिर पर रायफल के बट से वार किया, जिसमें वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश कार लेकर फरार हो गए।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने बुधवार को बताया कि मौके से पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद की है। चिकित्सक के बयान के आधर पर दुल्हिन बाजार थाना में अपहरण की कोशिश व लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493