मणिपुर में शहीद 2 सैनिकों का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

शिमला, 25 मई (आईएएनएस)। मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद 29 असम राइफल्स के दो जवानों के पार्थिव शरीर को हिमाचाल प्रदेश स्थित उनके गांव लाया गया, जहां बुधवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के छह जवान शहीद हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर जिले के शाहतलाय के निकट मरुदा गांव के निवासी सूबेदार बलदेव शर्मा तथा मंडी जिले में गोहर के निवासी राइफलमैन भूपेंद्र कुमार सहित कुल छह लोग 22 मई को मणिपुर में उग्रवादियों के हमले का शिकार हो गए थे।

सरकार के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा कि दोनों सैनिकों का सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय विधायक ऋखी राम कुंदल, बलदेव शर्मा की शव यात्रा में शरीक हुए। वहीं, सांसद राम स्वरूप शर्मा तथा विधायक जयराम ठाकुर एवं विनोद कुमार, भूपेंद्र कुमार की शवयात्रा में शरीक हुए।

दोनों जवानों की शहादत पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने संवेदना जताई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493