न्यू मेक्सिको में ट्रंप विरोधी प्रदर्शनकारियों से पुलिस की झड़प

वॉशिंगटन, 25 मई (आईएएनएस)। अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाओं से घिरे रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है। न्यू मेक्सिको राज्य में मंगलवार रात उनकी रैली के बाहर प्रदर्शनकारियों ने एक दरवाजा तोड़ दिया और पथराव किया।

सीएनएन की रपट के मुताबिक, पुलिस ने जब अल्बकरीक के सम्मेलन केंद्र के बाहर प्रदर्शकारियों को ट्रंप के समारोह स्थल से खदेड़ा, तब वहां बेहद अराजकता का माहौल था।

प्रदर्शनकारियों ने सम्मेलन केंद्र का कांच का एक दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस ने जब उन्हें सम्मेलन केंद्र से बाहर खदेड़ा तो कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस की निंदा करते हुए पुलिस वाहनों पर चढ़ गए।

ट्रंप रैली से पहले ही जा चुके थे।

समारोह स्थल का दृश्य मार्च में शिकागो में ट्रंप समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसा की याद ताजा कर रहा था।

हालांकि इस बार पुलिस प्रदर्शनकारियों और ट्रंप समर्थकों को अलग रखने में कामयाब रही और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार नहीं किया।

गोलीबारी की प्रारंभिक आवाजों के बावजूद अल्बकरीक के पुलिस विभाग ने ट्विटर के जरिए कहा कि गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई है।

विभाग ने ट्वीट किया, “खबरों के विपरीत गोलियां दागे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। सम्मेलन केंद्र की खिड़कियों को पेलेट गन से क्षति पहुंची होगी।”

प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के समारोह में कई प्रकार से व्यवधान उत्पन्न किए। वहां से जाने से इंकार करने पर पुलिस ने उनमें से कम से कम तीन को जबर्दस्ती बाहर निकाला।

ट्रंप जहां भाषण दे रहे थे, उस मंच के आसपास प्रदर्शनकारियों ने कई बैनर लहराए, जिन पर लिखा था, ‘गैर दस्तावेजी निर्भीक’ और ‘हम काफी सुन चुके हैं’। एक अन्य बैनर में ट्रंप को फासीवादी कहा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493