मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। शबाना आजमी, फराह खान और मनीष मल्होत्रा जैसे सितारों ने अपने खास दोस्त करण जौहर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वह बुधवार को 44 साल के हो गए हैं।
करण के दोस्तों और सहयोगियों ने उनकी सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
फिल्म निर्माता यश जौहर के बेटे करण ने 1998 की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के साथ अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी।
इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी ने अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ जैसी फिल्में बनाई।
वर्तमान में वह आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें ऐश्वर्य राय बच्चन और अनुष्का शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
मनोरंजन-जगत के सितारों के बधाई संदेश :
शबाना आजमी : करण जौहर को जन्मदिन की बधाई। बहुत-बहुत प्यार।
फराह खान : करण जौहर को जन्मदिन मुबारक हो। ओह ओह अभी जब मैं पार्टी के लिए तैयार थी तो आप लंदन चले गए।
मनीष मल्होत्रा : मेरे प्यारे दोस्त को जन्मदिन की बधाई। अद्भुत और अविश्वसनीय रहें।
वरुण धवन : करण जौहर को जन्मदिन मुबारक हो। बहुत-सारा प्यार। आशा है कि आपके आने वाले साल अच्छे रहें।
अर्पिता खान शर्मा : करण जौहर को जन्मदिन की बधाई। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे और सफलता मिले। आपके दिन और आने वाले साल शानदार रहें।
दिया मिर्जा : करण जौहर को जन्मदिन मुबारक हो। आपके सभी सपने पूरे हों। बहुत-बहुत प्यार।
बिपाशा बसु : करण जौहर को जन्मदिन की बधाई। आप अपनी प्रतिभा बुद्धि और ऊर्जा सभी को खुश रखें।
दर्शन कुमार : करण जौहर को जन्मदिन की बधाई।
dharmpath.com dharmpath