तिरूवनंतपुरम, 25 मई (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पोलित ब्यूरो सदस्य पिनाराई विजयन ने बुधवार को यहां सेंट्रल स्टेडियम मैदान में केरल के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
केरल के राज्यपाल पी.सतशिवम ने 18 कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई, जिनमें 11 माकपा, चार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), कांग्रेस (सेक्यूलर) के एक, जनता दल (सेक्यूलर) के एक तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक मंत्री शामिल हैं।
ऐसा दूसरी बार हो रहा है, जब शपथ ग्रहण समारोह परंपरागत रूप से राजभवन में न होकर उसके बाहर आयोजित हुआ।
राज्य में 16 मई को हुए चुनाव में माकपा नेतृत्व वाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) ने कुल 140 सीटों वाली राज्य विधानसभा में 91 सीटों पर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही ओमन चांडी की कांग्रेस नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार सत्ता से बाहर हो गई।
dharmpath.com dharmpath