चैंपियंस लीग में सफलता कड़ी मेहनत का फल होगा : मिडफील्डर कोके

मेड्रिड, 25 मई (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड के मिडफील्डर कोके का मानना है कि चैम्पियंस लीग में जीतने के अवसर मिलना उनके और उनकी टीम के साथी खिलाड़ियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत का फल होगा।

कोके ने कहा कि यह खिताबी जीत उनके और उनकी टीम के न केवल पिछले सत्र, बल्कि पिछले पांच साल से की गई कड़ी मेहनत का परिणाम होगा।

दो साल पहले लिस्बन में हुए चैम्पियंस लीग फाइनल मुकाबले में एटलेटिको को रियल मेड्रिड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मिलान में शनिवार को होने वाले चैम्पियंस लीग के फाइनल मुकाबले में एक बार फिर एटलेटिको और रियल आमने-सामने होंगे और इस बार टीम को अलग परिणाम की आशा है।

कोके का मानना है कि वह और उनकी टीम के साथी खिलाड़ी एक अन्य अवसर के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

एटलेटिको के मिडफील्डर ने कहा, “हम इस तरह के खेल के लिए पिछले पांच माह से मेहनत कर रहे हैं। हमने अपनी मानसिकता में बदलाव किया है और यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है, विशेषकर प्रशंसकों के लिए।”

कोके ने कहा कि वह इस तरह के खेल से वाकिफ हैं और इसमें अच्छा करेंगे। उन्होंने कहा, “हम जीत भी सकते हैं और हार भी, लेकिन अब हमारी मानसिकता पहले की तुलना में भिन्न है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493