गर्मी बढ़ने पर सूर्य देव के खिलाफ से शिकायत

शाजापुर 25 मई (आईएएनएस)। इस समय देश गर्मी से झुलस रहा है, हर कोई बारिश होने पर गर्मी से निजात की उम्मीद लगाए बैठा है, मगर मध्य प्रदेश के शाजापुर के शिवपाल सिंह ने तो गर्मी के लिए जिम्मेदार सूर्यदेव के खिलाफ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग कर डाली है।

पुलिस के नाम सोशल मीडिया में भेजे गए आवेदन में शिवपाल ने कहा कि सूर्य देव अपनी गर्मी से उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दे रहे हैं, लिहाजा भारतीय संविधान के मुताबिक सूर्यदेव के खिलाफ कानूनी धाराओं के तहत पुलिस कार्रवाई करे।

कोतवाली के थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि अभी तक उनके पास ऐसा कोई लिखित आवेदन नहीं आया है, मगर फेसबुक और वॉटएप पर शिवपाल नामक व्यक्ति ने शिकायती आवेदन वायरल किया है, यह शिवपाल कौन है, इसका भी पता नहीं चला है। उनके थाना क्षेत्र में तीन शिवपाल हैं, मगर कोई भी यह स्वीकार करने को तैयार नहीं है, कि उसने यह आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

वर्मा से जब पूछा गया कि इस तरह का लिखित आवेदन आने पर किस तरह की कार्रवाई का प्रावधान है तो उनका कहना है कि यह बात प्राकृतिक घटनाओं से संबंधित है, लिहाजा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493