विजयानगरम और तीतलागढ़ तीसरी लाइन परियोजना को मंजूरी

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 2,335.68 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विजयानगरम तथा तीतलागढ़ तीसरी लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस रेल लाइन की लंबाई 264.6 किलोमीटर होगी और यह पांच वर्षो में पूरी हो जाएगी।

तीसरी लाइन अत्यधिक बोझ वाली वर्तमान लाइन का वैकल्पिक मार्ग होगी। इससे खड़गपुर-झरसूगुड़ा सेक्शन, हावड़ा-मुंबई ग्रैंड ट्रंक मार्ग तथा हावड़ा चेन्नई सेक्शन मेन लाइन का वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। इस परियोजना से उड़ीसा के रायगड़ तथा कालाहांडी तथा आंध्र प्रदेश के विजयानगरम और बाबीली जिले को लाभ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493