मोदी सरकार की विदेश नीति असंगत : आजाद

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकारी की सरकार की विदेश नीति की आलोचना करते हुए कहा कि यह असंगत रही है, खासकर पाकिस्तान और चीन के संदर्भ में।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के दो साल पूरे होने पर कहा, “सरकार की विदेश नीति लगातार असंगत रही है, खासकर चीन, पाकिस्तान के संदर्भ में।”

आजाद ने कहा, “पाकिस्तानी बल पिछले दो वर्षो में जम्मू एवं कश्मीर में 1,000 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुके हैं।”

उन्होंने कहा, “ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।”

आजाद ने कहा, “गुरदासपुर हमला, पठानकोट में भारतीय वायुसेना के अड्डे पर हमला और कई अन्य हमले सरकार की विफल विदेश नीति के उदाहरण हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493