नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने आगामी फिल्म ‘फोबिया’ में राधिका आप्टे के अभिनय की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘प्रतिभाशाली अभिनेत्री’ करार दिया।
कल्कि ने गुरुवार को ट्विटर पर फिल्म ‘बदलापुर’ की अभिनेत्री की सराहना की।
कल्कि ने ट्विटर पर लिखा, “राधिका आप्टे आप प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं और ‘फोबिया’ एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है। इसे देखना न भूलें।”
dharmpath.com dharmpath