मप्र के हरदा में 2 भाइयों की हत्या

हरदा, 26 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले से बीते तीन दिनों से लापता दो भाइयों की हत्या कर दी गई है। होशंगाबाद जिले में नहर किनारे गुरुवार को दोनों के शव बरामद किए गए।

वहीं पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए भीड़ ने थाने और पुलिस के वाहनों पर पथराव किया।

पुलिस के मुताबिक, अधिवक्ता नवीन अग्रवाल और सुधीर अग्रवाल तीन दिनों से लापता थे। कुछ लोगों से उनका जमीन संबंधी विवाद था। दोनों भाई गोहनपुर गांव से सोमवार की दोपहर से लापता थे।

गुरुवार की सुबह होशंगाबाद जिले के मालवा सिवनी थाना क्षेत्र में उनके शव मिले। दोनों के शव हरदा पहुंचने पर भीड़ का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने पुलिस थाने के अलावा वाहनों पर पथराव किया।

हरदा के पुलिस अधीक्षक प्रेम बाबू शर्मा ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि अग्रवाल बंधुओं की हत्या के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493