पटना, 27 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवा चलने तथा बारिश के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के. सेन ने शुक्रवार को बताया कि बिहार की राजधानी में अभी नमी की मात्रा बढ़ी है। पटना और गया में ‘लोकल साइक्लोन’ का असर रहेगा। इससे किसी भी वक्त मौसम में बदलाव आ सकता है।
राजधानी पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इसके अतिरिक्त भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तथा गया का 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, पूर्णिया का 35.8 डिग्री और गया का 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath