मेड्रिड, 27 मई (आईएएनएस)। अर्जेटीना के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी मारियो केम्प्स ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि शनिवार को मिलान में एटलेटिको मेड्रिड और रियल मेड्रिड का चैम्पियंस लीग का फाइनल मुकाबला अच्छा और एकसमान होगा।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 1978 फीफा विश्व कप के सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी ने मीडिया को दिए अपने एक बयान में कहा कि उनका मानना है कि फाइनल मुकाबले में कोई टीम पसंदीदा नहीं है, क्योंकि दोनों के जीतने के अवसर 50-50 हैं।
केम्प्स ने कहा कि लिस्बन में दो वर्ष पूर्व हुए चैम्पियंस लीग फाइनल मुकाबले में एटलेटिको को रियल से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उनका मानना है कि टीम ने अपना सबक सीख लिया है और वे इस गलती को दोबारा नहीं दोहराएंगे।
वेलेंसिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने कहा कि दोनों ही टीमें इस खिताबी जीत के योग्य हैं।
केम्प्स ने कहा कि अपने ऐतिहासिक रूप से रियल को यह खिताब जीतना चाहिए जबकि एटलेटिको को अपने प्रदर्शन के तौर पर इस मुकाबले में जीत हासिल करनी चाहिए।
dharmpath.com dharmpath