नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 29 मई को राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में वर्ष 2016 के लिए मालती ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान करेंगे।
यहां जारी एक बयान के अनुसार, मालती ज्ञानपीठ पुरस्कार मोहिन्दर सिंह सिंगले शैक्षिक और अनुसंधान सोसायटी द्वारा उसकी संस्थापक जानी-मानी शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता मालती मोहिंदर सिंह सिंगले के सम्मान में शुरू किया गया है।
बयान के अनुसार, प्रतिवर्ष पंजाब सरकार के उच्च और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसमें एक लाख रुपये पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र, सम्मान प्रतीक-सभावस्त्र और पदक प्रदान किए जाते हैं।
dharmpath.com dharmpath