आईपीएल : हैदराबाद के सामने 163 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। गुजरात लायंस ने शुक्रवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर जारी इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें संस्करण के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा है। यह मैच जीतने वाली टीम रविवार को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से भिड़ेगी।

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने निर्धारित 20 ओवरो में सात विकेट पर 162 रन बनाए। उसके लिए एरॉन फिंच ने सबसे अधिक 50 रन बनाए जबकि ब्रेंडन मैक्लम ने 32 और दिनेश कार्तिक ने 26 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने नाबाद 19 और ड्वायन ब्रावो ने तेजी से 20 रन जोड़े लेकिन एकलव्य द्विवेदी सिर्फ पांच, कप्तान सुरेश रैना एक और ड्वायन स्मिथ भी एक रन ही बना सके।

फिंच ने अपनी 32 गेंदों की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए। जडेजा के साथ फिंच ने छठे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की, जो इस टीम की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई।

इसके बाद जडेजा और ब्रावो ने 12 गेदों पर 24 रनों की साझेदारी की। ब्रावो ने 10 गेदों पर चार चौके लगाए जबकि जडेजा अपनी नाबाद पारी में 15 गेदों पर एक चौका लगाया।

हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार और बेन कटिंग ने दो-दो सफलता हासिल की जबकि बिपुल शर्मा और ट्रेंट बाउल्ट ने एक-एक सफलता हासिल की। दिनेश कार्तिक रन आउट हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493