लखनऊ, 28 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित अन्य इलाकों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद हालांकि गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन तापमान में आंशिक वृद्घि दर्ज किए जाने की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तापमान में आंशिक तौर पर वृद्घि दर्ज की जाएगी। दिन में हालांकि कुछ जगहों पर हल्के बादल भी छाए रहेंगे। दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की आंशिक वृद्घि दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सिसय तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23.3 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath