मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड की नवविवाहित जोड़ी करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु, कपिल शर्मा के लोकप्रिय शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आने वाले हैं।
शो के सेट से सूत्र ने कहा, “करण और बिपाशा ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट पर दिखाई देंगे। इस खास एपिसोड की शूटिंग जल्द होगी। वहीं कपिल और उनकी टीम का कहना है कि यह एपिसोड हंसी और रोमांस से भरपूर होगा।”
करण-बिपाशा 30 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे।
‘द कपिल शर्मा शो’ का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होता है।
dharmpath.com dharmpath