वाराणसी में अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी

लखनऊ /वाराणसी, 28 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जगह-जगह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। योग के जरिए इंसान के जीवन में सकारात्मकता भरने की मुहिम चला रही संस्था ‘योगसूत्र’ ने गांवों में बेटियों के लिए योग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।

संस्था की संयोजक पुष्पांजलि शर्मा ने बताया कि आयर गांव में तकरीबन 50 बेटियां हर पाली में प्रशिक्षण ले रही हैं। इनमें हर उम्र की लड़कियां हैं। यह कार्यक्रम 21 जून तक अनवरत चलेगा। प्रदेश के अन्य गांवों में भी इसी तरह के शिविर चलाने की तैयारी है।

शर्मा का कहना है कि योग के जरिये वह गांव की बच्चियों में आत्मनिर्भरता और स्वाबलंबन की भावना मजबूत करना चाहती हैं।

उन्होंने बताया कि वह खुद भी ग्रामीण परिवेश से ताल्लुक रखती हैं। उनका मानना है कि योग इन बच्चियों की जिंदगी में सकारात्मक भूमिका अदा कर सकता है।

शिविर में रोज बढ़ती संख्या से पुष्पांजलि काफी उत्साहित हैं। वह कहती हैं, “मुझे भरोसा है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चियों का जीवन योग के जरिए बदलने में कामयाबी मिलेगी।”

वह इससे पहले भी कई इलाकों में योग का कार्यक्रम आयोजित कर चुकी हैं। शर्मा ने कहा कि योग दिवस के बाद भी ग्रामीण इलाकों में वह शिविर लगाना जारी रखेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493