पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी संजय यादव ने आईपीएन को बताया कि अब अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके। इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कन्फर्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।
यादव ने बताया कि 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस में 29 मई को लखनऊ जं. से और 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. कृषक एक्सप्रेस में 30 मई को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath