नमक में मिलावट पर मणिपुर में प्रदर्शन

इम्फाल, 28 मई (आईएएनएस)। इनर लाइन परमिट (आईएलपी) के मुद्दे पर यहां आंदोलन जारी है और सैकड़ों छात्रों ने इस मुद्दे पर पूर्वी इम्फाल जिले में शनिवार को मार्च निकाला।

इम्फाल, 28 मई (आईएएनएस)। इनर लाइन परमिट (आईएलपी) के मुद्दे पर यहां आंदोलन जारी है और सैकड़ों छात्रों ने इस मुद्दे पर पूर्वी इम्फाल जिले में शनिवार को मार्च निकाला।

पुलिस ने हालांकि इस रैली में कोई हस्तक्षेप नहीं किया। छात्रों ने नारेबाजी की और मानव श्रृंखला बनाकर विरोध किया।

इस दौरान महिलाओं का एक समूह इस मुद्दे को लेकर भूख हड़ताल पर है। वे उन छात्रों को छोड़ने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रही हैं, जिन्हें प्रवासी विरोधी आन्दोलन के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

वहीं, एक अन्य घटना में कांग्लीपाक स्टूडेंट्स एसोसिएशन (केएसए) ने शुक्रवार को हिरासत में लिए गए पांच कार्यकर्ताओं को छोड़ने की मांग की है जिन्होंने कथित रूप से दो व्यापारियों को एक लोकप्रिय आयोडीनयुक्त नमक में मिलावट का आरोप लगाकर पकड़कर मीडिया के सामने उसकी परेड कराई थी।

इन कार्यकर्ताओं ने व्यापारी डी. प्रधान और राकेश कुमार को कथित रूप से नमक में मिलावट के जुर्म में पकड़ा था और मीडिया के सामने प्रस्तुत किया था।

हालांकि पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर इन्हें ही गिरफ्तार कर लिया।

केएसए के सचिव अंगोटोंबा खुमन ने बताया कि अगर कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया गया तो यह मुद्दा एक बड़े विवाद का रूप ले लेगा।

खुमन ने कहा, “सरकार ही इन परिस्थितियों के लिए जिम्मेवार होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493