पुलिस ने कहा कि भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव निवासी बगेदू राजभर(35), बारू (6), प्रभु (3) खेत में गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और आकाश में बादल छा गए, तेज हवाएं चलने लगीं, और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। पिता अपने दोनों बच्चों के साथ घर की तरफ भागे।
पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और तीनों उसकी चपेट में आ गए। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
आंधी-पानी में पेड़ की शाखा टूटने से बढ़नपुरा गांव निवासी गीता (40), भतीजा राकेश (16) और मच्छटी गांव के एक 30 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, एसडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा, थानाध्यक्ष विपिन सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath