लखनऊ, 28 मई (आईएएनएस/आईपीएन)। रक्षा से संबंधित लोकसभा की स्थायी समिति ने शनिवार लखनऊ छावनी स्थित मध्य कमान मुख्यालय का दौरा किया।
लखनऊ, 28 मई (आईएएनएस/आईपीएन)। रक्षा से संबंधित लोकसभा की स्थायी समिति ने शनिवार लखनऊ छावनी स्थित मध्य कमान मुख्यालय का दौरा किया।
यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रक्षा से जुड़ी संचालन तैयारियों, दायित्वों एवं सशस्त्र सेना के प्रति जिम्मेदारियों का मौके पर जाकर अध्ययन करने के उद्देश्य से दौरे पर आई इस समिति का नेतृत्व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अवकाशप्राप्त मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी ने किया।
बयान के अनुसार, खंडूरी के अलावा इस स्थायी समिति में 10 संसद सदस्यों सहित लोकसभा सचिवालय के पांच एवं रक्षा मंत्रालय के तीन अधिकारीगण शामिल थे।
इस दौरान स्थायी समिति के सदस्य मध्य कमान के कमांडर ले. जनरल बलवंत सिंह नेगी तथा मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ सैन्यधिकारियों के साथ मिले और संबंधित विषयों पर चर्चा की।
बयान में कहा गया है कि समिति को रक्षा से जुड़ी संचालनगत तैयारियों, दायित्व एवं सशस्त्र सेना के प्रति मध्य कमान की जिम्मेदारियों के संबंध में भी संक्षिप्त रूप से जानकारी दी गई। समिति के साथ चर्चा के दौरान ले. जनरल नेगी ने सीमांत क्षेत्रों में संपर्क बढ़ाने के लिए सड़कों एवं रेलवे के ढांचागत विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त सशस्त्र सेना से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी बातचीत की गई।
बयान के अनुसार, स्थायी समिति के सदस्यों ने दिनभर के दौरे के दौरान छावनी स्थित 11वीं गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर द्वारा सैनिकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण संबंधित गतिविधियों का अवलोकन किया।
समिति के सदस्यों ने अपराह्न् सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज का भी भ्रमण किया, जहां उन्हें सशस्त्र बलों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
dharmpath.com dharmpath