एक्सप्रेस गाड़ियों में लगेगा अतिरिक्त कोच

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी संजय यादव ने आईपीएन को बताया कि 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरी चौरा एक्सप्रेस में कानपुर अनवरगंज से 15025 मऊ-आनन्द विहार एक्सप्रेस में 29 मई से मऊ से साधारण श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा। वहीं 15026 आनन्द विहार-मऊ एक्सप्रेस में 30 मई से आनन्द विहार से साधारण श्रेणी का एक कोच लगेगा।

इसी तरह 15057 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस में 02 जून से गोरखपुर से 15058 आनन्दनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस में 01 जून से आनन्द विहार टर्मिनस से साधारण श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा। यादव ने बताया कि 15116 दिल्ली-छपरा एक्सप्रेस एक्सप्रेस में 29 मई से दिल्ली से साधारण श्रेणी का अतिरिक्त एक कोच लगाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493