‘वेटिंग’ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे करण जौहर

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि वह अनु मेनन द्वारा निर्देशित पहली फिल्म ‘वेटिंग’ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और कल्कि कोचलिन हैं।

करण ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “‘वेटिंग’ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। सुना है कि फिल्म में नसीर साहब और कल्कि कोचलिन ने अद्भुत काम किया है।”

कल्कि और नसीरुद्दीन इससे पहले अनुराग कश्यप की ‘दैट गर्ल इन येलो बूट्स’ और ‘जिंदगी मिलेगी न दोबारा’ में साथ काम कर चुके हैं।

‘वेटिंग’ में कल्कि और नसीरुद्दीन के किरदारों की कहानी दर्शाई गई है। फिल्म में अस्पताल के वेटिंग रूम में अपने जीवन साथियों के कोमा से बाहर आने का इंतजार करते इन दो किरदारों को एक-दूसरे से लगाव हो जाता है।

‘वेटिंग’ में रजत कपूर और सुहासिनी मणिरत्नम भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493