इलामाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी के पूर्व सहायक निदेशक गुलाम मोहम्मद बुगती को पूर्व तालिबान प्रमुख मुल्ला अख्तर मंसूर को पहचान-पत्र जारी करने के संदेह में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
मंसूर पिछले दिनों बलूचिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया। उसके पास से एक पाकिस्तानी पहचान-पत्र तथा वाली मोहम्मद के नाम से एक पासपोर्ट बरामद किया। मंसूर का पहचान-पत्र साल 2012 में नवीकृत हुआ था।
डॉन के मुताबिक, एफआईए सूत्रों ने कहा कि साल 2007 में सेवानिवृत्त होने वाले गुलाम बुगती ने मंसूर को साल 2002 में एक एनआईसी जारी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
पहचान जाहिर न करने की शर्त पर एफआईए के एक अधिकारी ने कहा, “बुगती को पूछताछ के लिए एफआईए के क्षेत्रीय कार्यालय भेजा गया है। पूछताछ व्यापक तौर पर होगी।”
dharmpath.com dharmpath