अपने स्मृति चिन्हों को नीलाम करेंगे पेले

लंदन, 31 मई (आईएएनएस)। ब्राजील के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी पेले अपने शानदार करियर के दौरान मिले स्मृति चिन्हों के विशाल संग्रह की नीलामी करेंगे।

तीन बार के विश्व विजेता पेले अपने दो हजार से ज्यादा सामनों की अगले महीने नीलामी करेंगे।

नीलामी में विश्व कप जीत के बाद मिले पदक भी शामिल होंगे। 1970 में मैक्सिको में हुए विश्व कप जीत के बाद ब्राजील को हमेशा के लिए दी गई जुलेस रिमेट ट्रॉफी भी इनमें शामिल होगी।

संभावित निवेशक पेले की जर्सियों को खरीद सकेंगे और उस बाल को भी खरीद सकेंगे जिससे 1969 में पेले ने सांतोस की तरफ से वास्को डी गामा क्लब के खिलाफ अपना 1000वां गोल किया था।

नीलाम होने वाले अन्य सामनों में 1977 एन वाई कोसमोस एनएएसएल चैम्पियनशिप रिंग, ली इक्विप एथलीट ऑफ द सेन्चुरी अवार्ड, 1958 ब्राजील विश्व चैम्पियन की पट्टी, सांतोस विश्व क्लब चैम्पियन की पट्टी आदि शामिल हैं।

यह नीलामी लंदन में तीन दिन तक चलेगी, जिसमें पेले द्वारा 1956 में सांतोस से किए गए अनुबंध के बाद के छह दशक के सामान नीलाम किए जाएंगे।

बीबीसी ने मंगलवार को पेले के हवाले से लिखा, “यह फैसला लेना काफी मुश्किल था, लेकिन इन कीमती सामानों को सहेज के रखना काफी मुश्किल था।”

पेले ने कहा, “मुझे लगा कि मैं इन सभी कीमती सामानों को दुनिया के साथ साझा कर कुछ अच्छा कर सकता हूं और अपना भी भला कर सकता हूं। यह मेरे लिए महत्वपूर्ण था।”

यह नीलामी बेवेरली हिल्स स्थिति नीलामी घर जुलिएन में होगी और सात जून से शुरू होगी। इस नीलामी से होने वाली आय का कुछ हिस्सा दान में दिया जाएगा।

पेले ने कहा, “मैंने अपने इतिहास के एक हिस्से को अपने समर्थकों को देने का फैसला किया है।”

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि वे इस खजाने को संभाल कर रखेंगे और अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ी के साथ मेरी कहानी साझा करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493