मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। फिल्म ‘नीरजा’ में मुख्य खलनायक के किरदार से मशहूर हुए मॉडल-अभिनेता अब्रार जहूर का कहना है कि वह कोई भी ऐसा किरदार करने के लिए तैयार हैं, जो उन्हें बतौर कलाकार चुनौती दे। उन्होंने यह भी कहा कि वह फिलहाल टेलीविजन शो के प्रस्ताव स्वीकार करने को लेकर उत्सुक नहीं हैं।
अब्रार ने एक बयान में कहा, “किरदार दिलचस्प, रोमांटिक या नकारात्मक होना चाहिए। मुझे नकारात्मक किरदार भी पसंद हैं। मैं कोई भी ऐसा किरदार निभाने के लिए तैयार हूं जो बतौर कलाकार चुनौतीपूर्ण हो लेकिन मैं फिलहाल टेलीविजन पर आने के लिए तैयार नहीं हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं अपनी आगामी फिल्मों के बारे में कुछ नहीं बता सकता। मैं केवल इतना ही बता सकता हूं कि मैं केवल शरीर गठीला बना रहा हूं, क्योंकि यह मेरे किरदार की मांग है। ‘नीरजा’ में मैं मोटा था।”
dharmpath.com dharmpath