पणजी, 1 जून (आईएएनएस)। कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन ने बुधवार को कहा कि समुचित यात्री संख्या नहीं होने के कारण गोवा और मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन चलाना व्यावहारिक नहीं होगा।
कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने कहा, “हर चीज की एक कीमत होती है। बुलेट ट्रेन के लिए एक निश्चित यात्री संख्या आवश्यक है। मुंबई और अहमदाबाद मार्ग की बराबरी करने के लिए गोवा की आबादी अभी से 10 गुना या उससे भी अधिक बढ़ने की जरूरत होगी।”
उन्होंने कहा, “गोवा की पूरी आबादी मुंबई के एक इलाके की आबादी जितनी है। इस संख्या में गोवा आने वाले पर्यटकों की संख्या भी शामिल है।”
गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ वर्षो में तेज रफ्तार रेलगाड़ी प्रौद्योगिकी सस्ती हुई है, और जापान, चीन, फ्रांस और स्पेन के इस प्रौद्योगिकी में कारोबार करने के चलते यह बाजार प्रतिस्पर्धी हो गया है।
dharmpath.com dharmpath