प्रभाष झा बने संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। वरिष्ठ नौकरशाह प्रभाष झा ने बुधवार को संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव का पदभार संभाल लिया।

झा उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1982 बैच के सदस्य हैं। वह केन्द्रीय सरकार में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं। इससे पहले वे उपभोक्ता मामलों, खाद्य और जन वितरण मंत्रालय में विशेष सचिव और वित्तीय सलाहकार थे। वे संयुक्त सचिव (प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत) के रूप में भी काम कर चुके हैं।

साल 1958 में पैदा हुए झा भौतिकी में स्नातक हैं। अफजल अमानउल्लाह के सेवानिवृत्त होने पर वह संसदीय कार्य मंत्रालय में मंगलवार को सचिव के रूप में शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493