जम्मू, 2 जून (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रातभर चली गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया।
रक्षा सूत्र ने गुरुवार सुबह आईएएनएस को बताया, “पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के पंजानी (बालाकोट) क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर रात भर हुई गोलीबारी में बिहार रेजीमेंट सेना का एक जवान घायल हो गया।”
घायल सैनिक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
dharmpath.com dharmpath