स्थानीय समाचार पत्र के मुताबिक, जर्मनी में आधिकारिक तौर पर जीका के मामले अक्टूबर के बाद से बढ़कर 56 हो गए हैं।
जीका के नियंत्रण एवं बचाव के लिए कार्यरत संगठन रॉबर्ट कोच संस्थान की प्रवक्ता ने कहा, “हमें लगता है कि जीका से पीड़ित ये मरीज यात्रा के दौरान ही इससे संक्रमित हुए।”
उन्होंने कहा कि इससे संक्रमित होने लोगों के चिकित्सक के पास नहीं जाने की वजह से जीका के मामले दर्ज नहीं होने की संख्या बढ़ी है।
अभी तक जीका लगभग 60 देशों में पैर पसार चुका है। इसका विशेष रूप से मध्य एवं दक्षिण अमेरिकी देशों में अधिक प्रकोप देखने को मिल रहा है। जीका मच्छर के काटने से होता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएच) ने हालांकि यह भी संकेत दिया है कि जीका यौन संबंधों से भी फैलता है।
dharmpath.com dharmpath