आईओसी ने प्री-ओलम्पिक ड्रग टेस्टिंग का बजट दोगुना किया

ल्युसाने (स्विट्जरलैंड), 2 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) की कार्यकारिणी ने प्री-ओलम्पिक ड्रग टेस्टिंग के बजट को दोगुना करने का फैसला किया है।

आईओसी कार्यकारिणी ने बुधवार को कहा कि प्रतिबंधित दवाओं का सेवन करने वालों को पकड़ना उसकी प्राथमिकता है और इसी कारण ओलम्पिक से पहले की जाने वाली जांच के लिए अब पांच लाख डॉलर का बजट मुहैया कराया गया है।

आईओसी ने साथ ही साथ री-टेस्टिंग प्रोग्राम को भी जारी रखने का फैसला किया है। ऐसे इसलिए किया गया है क्योंकि 2008 और 2012 ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाले कई एथलीट डोप टेस्ट में नाकाम रहे हैं।

अब आईओसी अपने इस कार्यक्रम के तहत उन खिलाड़ियों को निशाने पर लेगा, जो 2008 और 2012 ओलम्पिक में पदक जीत चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493