पहली बार किसी सरकार को अपार प्यार मिला : मोदी

भुवनेश्वर, 2 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पहली बार किसी सरकार को अपने कार्यकाल के दो साल बाद तीसरे वर्ष में भी अपार प्यार प्रेम मिल रहा है।

मोदी ने ओडिशा के बालासोर शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “अभी कोई चुनाव, कोई प्रदर्शन नहीं है, फिर भी आप सभी इतनी गर्मी में यहां आए। इससे सरकार के प्रति लोगों के प्यार का पता चलता है।”

उन्होंने कहा, “लोगों की ओर से इतना सहयोग देखकर हमें देश के लोगों के लिए अधिक काम करने की शक्ति मिलती है।”

मोदी ने अपनी सरकार के कामकाज और पिछली सरकारों के कामकाज के बीच अंतर भी बताया।

उन्होंने कहा, “पिछले सरकारें सिर्फ यही सोचती थी कि केवल वही देश के लिए काम करती हैं और वही देश को सफलता के मार्ग पर आगे ले जा सकती हैं लेकिन हमारी सरकार का जनभागीदारी में विश्वास है, जहां विकास के लिए प्रत्येक नागरिक के योगदान की जरूरत है।”

मोदी ने कहा, “हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करती है।”

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देश के गरीबों के लिए समर्पित है।

उन्होंने कहा, “हम देश के किसी राज्य या क्षेत्र को विकास और बदलाव से दूर नहीं रखना चाहते। सभी को विकास का लाभ मिलना चाहिए। सरकार की प्रत्येक योजना का ध्यान गरीबों पर होना चाहिए। हमने गरीबी उन्मूलन के लिए विशेष कदम उठाए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493