चेन्नई, 2 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत तमिल गैंगस्टर फिल्म ‘कबाली’ का ऑडियो कथित तौर पर 11 जून को जारी होगा।
फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म के ऑडियो लांच के लिए 11 जून का समय तय किया गया है। तब तक, अमेरिका में छुट्टी मना रहे रजनीकांत सर वापस आ जाएंगे। निर्माताओं ने इससे पहले नौ जून का समय तय किया था, लेकिन इसे दो दिन स्थगित कर दिया गया।”
कार्यक्रम शहर के वायएमसीए मैदान में आयोजित होगा।
पा. रंजीत द्वारा निर्देशित फिल्म एक गैंगस्टर की कहानी है।
फिल्म में रजनीकांत 32 वर्षीय व्यक्ति और 60 वर्षीय व्यक्ति के दो अलग-अलग किरदारों में दिखाई देंगे।
‘कबाली’ में राधिका आप्टे, दिनेश, हंसिका, किशोर, कलैअरशन और ताइवान के अभिनेता विंस्टन चाओ भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म 1 जुलाई को रिलीज होगी।
कलैपुलि एस. थानु द्वारा निर्मित फिल्म का संगीत संतोष नारायण ने दिया है।
dharmpath.com dharmpath