दार्जिलिंग में इमारत गिरी, 1 की मौत

सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल), 2 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में गुरुवार तड़के एक इमारत गिर गई, जिसमें दबकर एक मजदूर की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में इमारत मालिक को गिरफ्तार किया गया है।

दार्जिलिंग के पोखरियाबोन्ग बाजार में स्थित चार मंजिली इमारत गुरुवार तड़के करीब 4.30 बजे पड़ोस में एक नई इमारत में ‘लापरवाही से चल रहे निर्माण कार्य’ के चलते गिर पड़ी। इमारत लकपा नुपू शेरपा की है।

सुखियापोखरी पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “इमारत में सात मजदूर सोए हुए थे और उनमें से छह को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 30 वर्षीय एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।”

पोखरियाबोन्ग बाजार की स्थानीय निवासी सुशिता प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने इमारत मालिक लकपा नुपू शेरपा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “एफआईआर में दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493