चीन के उप राष्ट्रपति झांग गाओली की अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव और प्रधानमंत्री अर्तुर रासीजेद के साथ मंगलवार और बुधवार को हुई मुलाकात के दौरान यह प्रतिबद्धता जताई गई।
अलीएव के साथ मंगलवार को एक बैठक में झांग ने 24 साल पहले राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से द्विपक्षीय संबंधों के विकास पर बात की।
झांग ने संवाददाताओं से कहा, “चीन द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए परंपरागत मित्रता और सहयोग को मजबूत कर अजरबैजान के साथ काम करने को तैयार है।”
अलीयेव ने कहा कि उनकी बीजिंग यात्रा के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद हुए समझौतों ने संबंधों के भविष्य में विकास की एक ठोस नींव रखी है।
dharmpath.com dharmpath