नोएडा के पार्क में लगा वॉटर कूलर

नोएडा, 2 जून (आईएएनएस)। इन दिनों बढ़ते पारे से हो रही तपिश लोगों का परेशानी का सबब बनी हुई है। इस समस्या के मद्देनजर नोएडा ऑफिसर्स वाइव्ज एसोसिएशन ने नोएडा के बाशिंदों के लिए सेक्टर 15 ए के पास स्थित मानसरोवर पार्क में मंगलवार को ठंडे पानी का प्रबंध करने के लिए एक विशाल आरओ सिस्टम व वॉटर कूलर लगाया है।

एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रतिभा रमण ने कहा कि स्टोरेज के लिए 1000 लीटर की ओवर हैड टंकी की व्यवस्था की गई है जिससे पानी का किल्लत न हो। वॉटर कूलर की सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। साथ ही समिति से जुड़ी एक अधिकारी ने कहा हम ख्याल रखेंगे की टंकी में 24 घंटे पानी रहे और इलाके में साफ सुरक्षित पीने के पानी की कमी न हो।

इस पार्क में बहुत बड़ी संख्या में सुबह शाम लोगों की भीड़ लगी रहती है। न केवल पार्क में मौजूद लोग इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे बल्कि आस-पास काम करने वाले सभी लोगों तक साफ जल आसानी से पहुंच पाएगा। गौरतलब है कि लोगों ने इस पार्क में वॉटर कूलर की मांग की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493