मप्र : ट्रक से ऑटो टकराया, 3 लोगों की मौत

कटनी, 3 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में शुक्रवार सुबह एक खड़े ट्रक से एक ऑटो जा टकराया, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह एक परिवार विजय राघवगढ़ से कटनी आ रहा था, तभी कुठला थाना क्षेत्र में चाका बाइपास पर वन विभाग के बैरियर के करीब सड़क किनारे खड़े ट्रक से ऑटो जा टकराया।

पुलिस के अनुसार, ऑटो में सवार राजेंद्र खटीक (35), काजल खटीक (आठ) और आकाश (एक) की मौके पर ही मौत हो गई है। सभी मृतक बजरंग कॉलोनी निवासी हैं।

पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में ऑटो पर सवार पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही नगर निगम के अध्यक्ष संतोष शुक्ला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493