नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। सुबह और शाम धुंध रह सकती है।”
दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath