एकनाथ खडसे का मंत्रिमंडल से इस्तीफा (लीड-2)

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे ने शनिवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

उन पर भूमि घोटाले और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से कथित संबंधों के आरोप लगे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, खडसे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

इससे पहले शुक्रवार को फडणवीस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की और इस मुद्दे पर उन्हें विस्तृत जानकारी सौंपी।

इसके बाद फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी बैठक की और इस विवाद से राज्य में धूमिल हो रही भाजपा की ‘साफ छवि’ से अवगत कराया।

खडसे पिछले कुछ सप्ताह से विवादों में हैं। भ्रष्टाचार मामलों में वह सत्तारूढ़ गठबंधन की सहयोगी पार्टी शिवसेना सहित कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और आम आदमी पार्टी (आप) और सामाजिक कार्यकर्ताओं की आलोचना झेल रहे हैं।

खडसे ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए स्वयं को निर्दोष साबित करने की प्रतिबद्धता जताई।

खडसे पर पुणे में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास कॉर्पोरेशन (एमआईडीसी) के एक औद्योगिक प्लॉट को कौड़ियों के भाव आवंटित करने और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के लगातार फोन आने के आरोप लगे हैं।

खडसे के एक सहयोगी गजानन पाटिल द्वारा ठाणे के कल्याण में प्रस्तावित भूमि के संबंध में 30 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप भी हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्व कार्यकर्ता अंजलि दमनिया ने उन पर करोड़ों रुपये के सिंचाई घोटाले में भी संलिप्तता का आरोप लगाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493