केरल के मुख्यमंत्री का उनके गृहनगर में भव्य स्वागत

थालास्सेरी, 4 जून (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का उनके गृहनगर में शनिवार सुबह भव्य स्वागत किया गया।

बीते 25 मई को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद पिनारई का उनके गृह नगर का यह पहला दौरा है।

उल्लेखनीय है कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने 16 मई को हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 140 सीटों में से 91 सीटों पर जीत दर्ज की।

विजयन अपनी पत्नी के साथ शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

विजयन ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके हितों का खयाल रखा जाएगा।

विजयन ने कहा, “बीते वर्षो में लोगों ने मुझे जाने क्या-क्या कहा, लेकिन जो लोग सही और गलत का चुनाव करने में सक्षम हैं, उन्हें सब पता है। मैं इस बात का भरोसा दिलाता हूं कि लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं किया जाएगा।”

यह संयोग की बात है कि साल 1996 के बाद पहली बार उत्तरी केरल का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले उत्तरी केरल के माकपा के दिग्गज नेता ई.के.नयनार मुख्यमंत्री बने थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493